- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कठूमर (अलवर) | रिपोर्टर: संजीव बंसल
कठूमर उपखंड क्षेत्र के गांव खेड़ा कल्याणपुर में हाल ही में हुई भारी बरसात से ज्वार-बाजरे की फसल बर्बाद हो गई। शनिवार को कठूमर विधायक रमेश खींची ने प्रभावित खेतों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
किसानों को मिलेगा मुआवजा
निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि किसानों की फसलों में जितना नुकसान हुआ है, उसकी गिरदावरी करवाई जाएगी और प्रभावित किसानों को राजस्थान सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
प्रशासन और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस मौके पर उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल, नायब तहसीलदार, पटवारी गिरदावर के साथ
-
पूर्व प्रधान संजय खींची
-
वरिष्ठ भाजपा नेता गोपेश भारद्वाज
-
सरपंच गुड्डू (मसारी)
-
सरपंच कल्लु (बेरका)
-
सरपंच (सौंख)
मुख्य रूप से मौजूद रहे।
- Advertisement -












































