करौली जिला परिषद की साधारण सभा में टूटी सड़कें, गंदगी ,बिजली के मुददे छाए रहे

0
97
- Advertisement -

करौली  से संवाददाता नवीन शर्मा

करौली जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक आयोजित*

करौली जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक राजीव गांधी जन सुविधा केंद्र सभागार में आयोजित हुई जिसमें करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर सपोटरा विधायक हंसराज मीणा उपस्थित रहे।
साधारण सभा में कई महत्वपूर्ण विन्दु हुए छाए रहे।
सभा में हर-घर नल से जल योजना मे देरी का मामला सामने आया । ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की खराब स्थिति पर चिंता जताई।  विद्यालयों में अध्यापकों के रिक्त पदों और क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत का मुद्दा छाया रहा।
पार्षद राम सिंह ने पिछली बैठक में उठे मुद्दों का समाधान न होने पर नाराजगी जताई पार्षद ने ल्हावद स्थित सरकारी स्कूल के भवन के मरम्मत की मांग की।
सदस्य भूपेंद्र सोलंकी ने बिजली की समस्या उठाई सदस्य सुमेर सिंह ने स्कूलों का निरीक्षण ना होने का मुद्दा उठाया साथ ही नल से जल योजना के दौरान क्षतिग्रस्त सभी सड़कों की मरम्मत की मांग की
डुंडापुरा सहित अन्य गांव में खराब पेय जल आपूर्ति की शिकायत की गई।
करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने हिंडौन सिटी के दो निजी चिकित्सालय मे चल रही अनियमितताओं की जांच की मांग की।
विधायक ने स्कूल शिक्षकों के डेपुटेशन को समाप्त करने के निर्देश दिए
सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने पेयजल योजना में लंबित बिजली कनेक्शन शीघ्र करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला प्रमुख शिमला बैरवा जिला परिषद सीईओ शिवचरण मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here