करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0
164
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में रविवार को करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने चौथ माता का व्रत रख माता की पूजा अर्चना कर करवा चौथ की कथा श्रवण की ।महिलाओं ने हाथों में मेहंदी सजा नए परिधान पहन रात को चांद के दर्शन किये ।

साथ ही अपने पतियों की भी श्रद्धा के साथ तिलक लगा आशीर्वाद लेकर चलनी में उनका मुख देखा ।पतियों ने दिनभर से निराहार रही पत्नियों को करवे से पानी पिला उपहार भेंट किये ।बाद में महिलाओं ने अपने घर पर बनाये विभिन्न प्रकार के पकवानों से व्रत खोला ।साथ ही अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं एवं बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया ।क्षेत्र में सभी छोटे बड़े गाँव कस्बों में भी करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here