Home latest करौली में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

करौली में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मुंशी त्रिलोचन माथुर स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया उत्साह

संवाददाता नवीन शर्मा

करौली,  – करौली के मुंशी त्रिलोचन माथुर स्टेडियम में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


परेड में विभिन्न बलों की सहभागिता

समारोह में पुलिस जवान, आरएसी, पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड, होमगार्ड और स्टूडेंट पुलिस की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई।


सम्मान समारोह और विशेष प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में एडीएम ने राज्यपाल का संदेश पढ़ा। शारीरिक व्यायाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर 34 लोगों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वीरांगनाओं को शॉल और मिठाई भेंटकर विशेष सम्मान दिया गया।


समारोह में मौजूद रहे गणमान्य

समारोह में एसपी लोकेश सोनवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम, जिला परिषद सीईओ शिवचरण मीणा, नगर परिषद सभापति राजरानी शर्मा सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version