Home latest लोकतंत्र को कमजोर करने का काम देश में हो रहा — डोटासरा

लोकतंत्र को कमजोर करने का काम देश में हो रहा — डोटासरा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर तिरंगा फहराया
गहलोत जूली सहित अन्य नेता मौजूद

जयपुर,। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय जयपुर पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस विधायक, विधायक प्रत्याशी, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयास और बलिदान से हमें देश की आजादी मिली है और महान नेताओं ने जो संविधान दिया उसे समस्त देशवासियों को अधिकार मिले हैं, इसीलिए हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र माना जाता है देश में लोकतंत्र कायम रहे और सभी को बोलने की आजादी हो, काम करने की आजादी हो इसलिए देश के महान नेताओं ने संविधान में सभी देशवासियों को अधिकार प्रदान किया हैं और समस्त देशवासी आज महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में जो शासन कर रहे हैं उनका संविधान में विश्वास नहीं है और लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए लगातार प्रहार कर रहे हैं। संविधान द्वारा प्रदत बोलने की आजादी सहित समस्त अधिकार छीने जा रहे हैं, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है और सबसे बड़ा प्रहार लोकतंत्र में देशवासियों से वोट छीन कर किया जा रहा है केंद्र सरकार लोगों से वोट का अधिकार छीन रही है और संविधान के 73वें व 74वें संशोधन में प्रावधान है। कि प्रत्येक 5 वर्ष में नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव करवाया जाना आवश्यक है परंतु 5 वर्ष से अधिक का समय हो जाने पर भी प्रदेश की सरकार संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन कर रही है और चुनाव नहीं करवा रही है। उन्होंने कहा कि आज सभी कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि देश के लोकतंत्र मजबूत रहे उसके लिए बड़े से बड़ा बलिदान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे तथा संविधान के प्रावधानों में जो अधिकार आमजन को मिले हैं उन अधिकारों से कोई वंचित न कर सके इसके लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version