Home latest कमला/पद्मिनी एकादशी आज: मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन

कमला/पद्मिनी एकादशी आज: मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

  श्याम बाबा और चारभुजा नाथ का दिव्य श्रृंगार

पादूकलां। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को कमला/पद्मिनी एकादशी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

चारभुजा मंदिर, श्री श्याम मंदिर, कल्याणजी मंदिर और रघुनाथ मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही शुरू होने की संभावना है।

बस्सी की ढाणी स्थित श्री श्याम मंदिर में श्याम बाबा का आकर्षक एवं दिव्य श्रृंगार किया गया है। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से भव्य रूप दिया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

इसी प्रकार चारभुजा नाथ मंदिर में भी भगवान का विशेष श्रृंगार कर भव्य सजावट की गई है। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) में आने वाली कमला/पद्मिनी एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि, शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु दिनभर उपवास रखकर भगवान श्रीहरि की आराधना करेंगे तथा विभिन्न मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version