काली मंदिर के पीछे तंत्र-मंत्र के शक में खोदा गहरा गड्ढा

0
17
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सेठन गांव में मंदिर परिसर में मिली पूजा सामग्री, ग्रामीणों में रोष

पीसांगन/अजमेर। (ओमप्रकाश चौधरी) पीसांगन उपखंड क्षेत्र की रामपुरा डाबला ग्राम पंचायत अंतर्गत सेठन गांव में आस्था से जुड़ा एक मामला सामने आया है। गांव स्थित माताजी की लांबी में बने मां काली मंदिर के पीछे अज्ञात लोगों द्वारा कथित रूप से तंत्र-मंत्र एवं गड़ा धन निकालने के उद्देश्य से गहरी खुदाई किए जाने की घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर के पीछे करीब 5 से 7 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो वहां खुदी हुई मिट्टी, उखड़ी हुई घास और पूजा सामग्री बिखरी हुई मिली। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

मौके से फूलों की मालाएं, धूप-अगरबत्ती सहित पूजा-अर्चना में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री भी बरामद हुई है। इससे ग्रामीणों ने तंत्र-मंत्र या गड़ा धन निकालने की आशंका जताई है।

रामपुरा डाबला ग्राम पंचायत की प्रशासक सीमा चौधरी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी ग्रामीणों से मिली। उन्होंने कहा कि मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इस प्रकार की हरकत निंदनीय है।

घटना की सूचना पीसांगन थानाधिकारी सरोज चौधरी को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इधर, घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में धार्मिक स्थलों की पवित्रता से खिलवाड़ करने की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here