कलश स्थापना के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। किशनपोल बाजार स्थित ठाकुर जुगल किशोर जी मंदिर में सोमवार को कलश स्थापना के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा का आयोजन 2 जून से 8 जून तक किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।

कथा वाचक एवं संगीतज्ञ पंडित आलोक भट्ट ने गणपति पूजन के साथ कथा का शुभारंभ किया। कथा के प्रथम दिवस उन्होंने भगवान के 24 अवतारों का विस्तार से वर्णन करते हुए परीक्षित के जन्म प्रसंग, कलयुग के आगमन तथा भगवान की महिमा पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने श्रीमद्भागवत श्रवण के आध्यात्मिक महत्व की भी व्याख्या की।

पंडित आलोक भट्ट ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है और उसे धर्म, भक्ति एवं सदाचार के मार्ग पर अग्रसर करता है।

मंदिर समिति के अनुसार कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। कथा के दौरान भजन, संकीर्तन एवं धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भागवत महापुराण के संदेशों से अवगत कराया जाएगा।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here