Home latest कलक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देश पर बालिका को नौ वर्षों से अटका...

कलक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देश पर बालिका को नौ वर्षों से अटका हुआ पालनहार योजना का लाभ हो गया स्वीकृत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

संवेदनशील प्रशासन: निकिता को अब मिलेगी नौ वर्षों से अटकी हुई पालनहार योजना की राशि

कलक्टर असावा ने बालिका निकिता से मुलाकात कर खूब पढ़-लिखकर आगे बढ़ने की दी प्रेरणा
 

राजसमन्द (गौतमशर्मा)। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देशन में प्रशासन द्वारा जरूरतमंद लोगों के पात्र और लंबित कार्य त्वरित गति से पूर्ण होने का सिलसिला जारी है। कलक्टर के निर्देशन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने एक बच्ची का नौ वर्ष से अटका हुआ पालनहार योजना का लाभ स्वीकृत किया है।

लाभ स्वीकृत होने के बाद कलक्टर ने अपने चैंबर में बालिका और उसके दादाजी को बुलाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कलक्टर ने बालिका निकिता से उसकी पढ़ाई और करियर पर काफी देर चर्चा की और प्रशासन की ओर से पात्रता अनुसार हर सहयोग का भरोसा दिलाया। बालिका भी जिला कलक्टर से मिलकर गदगद दिखी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक दीपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि कुंभलगढ़ तहसील के ग्राम गिटोरिया निवासी सीता खटीक पत्नी भैरूलाल खटीक की बालिका निकिता को पिछले 9 साल से पालनहार का लाभ नहीं मिल रहा था। सीता एवं बालिका द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालय में सम्पर्क करने पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजपाल सिंह राठौड़ द्वारा पोर्टल पर बालिका का आवेदन जांच करने पर ज्ञात हुआ कि बालिका निकिता का वर्ष 2017 में पालनहार श्रेणी मे नवीन संतान में आवेदन किया गया था परन्तु आवेदन में आपत्ति होने तथा निर्धारित समय पर आपत्ति दूर नहीं करने के कारण आवेदन स्वतः निरस्त हो गया था।

तत्पश्चात संबंधित ई-मित्र बंद होने के कारण पुनः आवेदन नहीं हो पा रहा था जिसके कारण बालिका को पालनहार का आर्थिक लाभ नहीं मिल पा रहा था। शिकायत मिलने पर जिला कलक्टर के निर्देशन में बालिका के विभिन्न विद्यालयों में विगत 9 वर्षों से नियमित अध्ययनरत होने के प्रमाण-पत्र प्राप्त किया गया।

इसके बाद बालिका का पुरानी ई-मित्र आईडी चेंज कर नजदीकी ई-मित्र केन्द्र से आवेदन करवाकर बालिका की वर्ष 2017 से अभी तक वित्तीय स्वीकृति जारी कर की गई। अब बालिका को वर्ष 2017 से अभी तक की बकाया पालनहार की आर्थिक सहायता मिल पायेगी।

उपनिदेशक दीपेन्द्र सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2024-2025 हेतु निर्धारित समयावधि 15 फरवरी 2025 तक के लिए बढ़ाई गई है। जिले के ऐसे पालनहार जिनको पालनहार योजना की राशि नहीं मिल रही है वे जिला कार्यालय में सम्पर्क करें, जिससे उनकी समस्या का समाधान किया जा सके।

Previous articleमैराथन निरीक्षण पर कलक्टर
Next articleएसबीआई आरसेटी में बैंक सखी कार्यक्रम आयोजित
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version