कब्रिस्तान की दीवार को तोड़ हटाया अतिक्रमण, रोड को किया जाएगा चौड़ा

0
297
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजेंद्र शर्मा जती की रिपोर्ट

भरतपुर – नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जवाहर नगर डी ब्लॉक स्थित एक कब्रिस्तान की दीवार को तोड़ दिया। यह कार्रवाई कॉलोनी के लोगों द्वारा दिए गए ज्ञापन के आधार पर की गई, जिसमें उन्होंने मार्ग को चौड़ा करने की मांग की थी।

नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने बताया कि कब्रिस्तान की दीवार को तोड़ कर मार्ग को चौड़ा किया जाएगा . उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान में भी कुछ कार्य किए जाएंगे। कार्रवाई से पहले कब्रिस्तान कमेटी के लोगों से समझाइश की गई थी। जानकारी के मुताबिक फिलहाल यह मार्ग 15 फीट का है लेकिन इसे 60 फीट का किया जाएगा।।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here