Home latest काश्त की भूमि का बंटवारा होने पर भाइयों के चेहरे खिले

काश्त की भूमि का बंटवारा होने पर भाइयों के चेहरे खिले

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के मोहम्मद गढ़ पंचायत मुख्यालय पर बुधवार को आयोजित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़े के तहत आयोजित शिविर में दो भाइयों के बीच काश्त की भूमि का मौके पर एक ही दिन में बंटवारा हो जाने पर चेहरे खिल उठे।जानकारी के अनुसार मोहम्मद गढ़ निवासी सीताराम मीणा एवं प्रहलाद मीणा दोनों भाइयों के बीच काश्त की भूमि का करीब 25 वर्षों से बंटवारा नही होने से विवाद चल रहा था ।उन्होंने शिविर में तहसीलदार उनियारा प्रवीण सैनी के समक्ष प्रार्थना पत्र पेश कर राजस्व रिकार्ड में भूमि का बंटवारा करने के लिए निवेदन किया ।

इस पर तहसीलदार ने दोनों भाइयों से समझाइश कर सहमति बनाई ।साथ ही शिविर में मौजूद हल्का पटवारी एवं गिरदावर को विभाजन पत्र तैयार करने एवं नामांतरण खोलने के आदेश दिए।इस पर दोनों भाइयों के बीच काश्त की भूमि का मौके पर ही राजस्व रिकार्ड में बंटवारा होकर नामांतरण भी स्वीकार हो जाने पर प्रार्थियों ने मुख्यमंत्री , उपखंड अधिकारी तथा तहसीलदार का भावविभोर होकर धन्यवाद दिया ।तथा दोनों भाई खुशी खुशी घर चले गए ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version