Home latest कांग्रेस को जनहित से कोई सरोकार नहीं : मंत्री सुमित गोदारा

कांग्रेस को जनहित से कोई सरोकार नहीं : मंत्री सुमित गोदारा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

डोटासरा को सपनों में भी दिखती है भाजपा

जयपुर ।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तीव्र गति से विकास की राह पर अग्रसर है। सरकार के जनहितकारी निर्णयों और कल्याणकारी योजनाओं से कांग्रेस नेता घबराए हुए हैं। यही कारण है कि डोटासरा को सपनों में भी भारतीय जनता पार्टी ही दिखाई देती है।

मंत्री गोदारा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी थीं कि पूरा सिस्टम एक “भ्रष्टाचार चेन” बन चुका था। वहीं, मौजूदा भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि डोटासरा विधानसभा में न्यूसेंस क्रिएटर की भूमिका निभा रहे हैं, जो निराधार और अनर्गल बयानों से केवल सनसनी फैलाना चाहते हैं। गोदारा ने कहा कि कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य किसी भी तरह सदन की कार्यवाही बाधित करना है।

मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस को जनहित के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है और प्रदेश की 8 करोड़ जनता यह सब देख रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले पंचायत और निकाय चुनावों में जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version