Home latest जिला कलक्टर ने गवारडी में जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जिला कलक्टर ने गवारडी में जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क 

पादूकलां |  

पादूकलां। जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने गुरुवार को रियांबडी उपखंड की गवारडी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने कहा कि प्रशासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का निस्तारण करें और आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान करें।

कलक्टर ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार आमजन को उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। संबंधित विभागीय अधिकारी जनता की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए गंभीर प्रयास करें।

जिला कलक्टर ने बताया कि 18 सितंबर से पूरे प्रदेश में ‘गांव चलो अभियान’ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों में आमजन को विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ मिलेगा और प्रयास किया जाएगा कि काम के लिए आने वाले व्यक्ति का कार्य उसी दिन पूरा किया जाए।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी पूनम चोयल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें और ग्रामीणों की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।

इसके बाद जिला कलक्टर ने गवारडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का निरीक्षण किया और केन्द्र पर साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं और उपलब्ध दवाइयों की व्यवस्था का जायजा लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version