जयपुर जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी पहुंचे बस्सी, किया निरीक्षण

0
150
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बस्सी(जयपुर ग्रामीण)। जयपुर जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी बस्सी पहुंचे, जहां उन्होंने झर गांव में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्रामीणों ने जल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, बिजली और सरकारी योजनाओं से जुड़ी परेशानियों को प्रमुखता से रखा। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद, कलेक्टर सोनी ने बस्सी उपजिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में चिकित्सीय व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। मरीजों और परिजनों से योजनाओं के लाभ और सुविधाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और दवा आपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को मरीजों को समय पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर बस्सी SDM ओमप्रकाश मीणा तहसीलदार रमेश मीणा ips बस्सी ACP विनय कुमार , IPS बस्सी थाना प्रभारी अभिजीत तुलसीराम पाटील बस्सी उप जिला अस्पताल के प्रभारी डॉ विजेंद्र मीणा सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here