Home latest जन समस्याओं के निस्तारण मे कोताही बर्दाश्त नहीं

जन समस्याओं के निस्तारण मे कोताही बर्दाश्त नहीं

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के बनेठा पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को आयोजित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़े के तहत आयोजित शिविर में देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने उपस्थित अधिकारियों की क्लास लगाते हुए कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करें । इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान के ग्रामीणों ने बीसलपुर पेयजल योजना का लाभ नही मिलने ,योजना के सहायक अभियंता अंकित सैनी के विरुद्ध समस्या का समाधान नहीं करने ,फोन नही उठाने आदि के आरोप लगाए ।इस पर विधायक ने बीसलपुर योजना के सहायक अभियंता अमित सैनी को हिदायत देते हुए निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति व पेयजल समस्या के लिए प्राप्त परिवेदनाओं को लम्बित नहीं रखें उनका निस्तारण शीध्र करें। जनता को बीसलपुर पेयजल परियोजना का समुचित लाभ मिले इसकी सुनिश्चितता करें । कोई परेशानी हो तो उसे संज्ञान में लाएं इसमें लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी ।उक्त मामले में उपखंड अधिकारी ने भी सहायक अभियंता को समझाइश करते हुए हिदायत दी ।शिविर में विधायक ने सात पट्टो का वितरण किया।तथा पर्यावरण सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए पौधों का वितरण किया। विधायक गुर्जर एंव उपखंड अधिकारी उनियारा शस्त्रुध्न सिंह गुर्जर ने जन समस्याओं को सुनकर प्राप्त परिवेदनाओं के निस्तारण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए।इस दौरान नायब तहसीलदार इन्द्रा, ब्लॉक सी एच एम ओ डॉ मनीष लोदी, प्रशासक सरपंच गोप्यादेवी मीणा, पंचायत समिति सदस्य नरेंद्र सैनी,नायब तहसीलदार पूजा मीणा, विकास अधिकारी शंकरलाल , गिरदावर, पटवारी पंचायत ग्राम विकास अधिकारी धर्मेन्द्र नायक, मनराज मीणा सहित सभी विभागीय अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version