लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के बनेठा में पहाड़ी पर स्थित देवनारायण भगवान के मंदिर परिसर में गुरूवार को गुर्जर समाज की आराध्या साढु माता मूर्ति स्थापना का तृतीय पाटोत्सव मनाया गया। गुर्जर समाज के मंदिर अध्यक्ष हंसराज तंवर ने बताया कि इस दौरान समाज के लोगों ने पुजारी के साथ मूर्ति का दुग्धाभिषेक किया ।तथा विशेष पूजा अर्चना के साथ लाल चुन्दड़ी धारण करवा कर आकर्षक श्रंगार किया। महा आरती उतारकर प्रसाद का भोग लगाया।तथा दर्शनार्थियों में प्रसादी का वितरण किया।इस अवसर पर दिन भर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।कार्यक्रम में स्थानीय व आस पास गांव से आए गोठा गायक कलाकारों ने देव गाथा का गायन किया। भामाशाह सुवालाल गुर्जर रूपपुरा, मंदिर पुजारी का भी गुर्जर , गोठा गायक कलाकारों का मंदिर समिति द्वारा तिलक,माला साफा बंधन करके स्वागत किया।इस अवसर पर समिति के गणेश, हरिराम, रामलाल रामफुल,भैरु, कालु फौजी,बद्री धाबाई सहित गुर्जर समाज के लोगउपस्थित थे।
