Home latest जालोर शासक राणा वाराह दहिया की मनाई 830 वीं जयंती

जालोर शासक राणा वाराह दहिया की मनाई 830 वीं जयंती

0

 

सायला (जालोर)

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जेताराम परिहार की रिपोर्ट

सायला।-बाड़मेर स्टेट हाईवे पर स्थित राणा वाराह दहिया सर्कल पर दहियावटी के संस्थापक व जालोर शासक राणा वाराह दहिया की 830 वी जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। राणा वाराह दहिया सर्कल पर रविवार को राणा वाराह दहिया की अश्वारूढ तस्वीर पर माला पहनाकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर राणा वाराह के जयघोष के साथ जयंती मनाई गई। उल्लेखनीय हैं कि रियासत काल में राणा वाराह दहिया का जालोर रियासत पर शासन था, वर्तमान में जालोर का 64 गावों का क्षेत्र आज भी दहियावटी क्षेत्र के नाम से जाना जाता हैं, इन्ही के वंश में राणा वाराह दहिया महान पराक्रमी शासक हुए हैं, इन्ही के वंशज दहिया राजपूतो ने आज उनकी 830 वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर दहियावटी के सैकड़ो दहिया सरदार मौजूद थे।

*हाथी पर बैठ कर राणा वाराह दहिया की तस्वीर पर पहनाई माला*

राणा वाराह दहिया सर्कल पर दहिया सरदारों ने हाथी पर बैठकर जालोर शासक राणा वाराह दहिया की अश्वारूढ तस्वीर पर ढोल धमाकों के साथ माला पहनाई।

*हाथी को देखकर उमड़ी भीड़*

स्टेट हाईवे पर स्थित राणा वाराह दहिया सर्कल पर हाथी के साथ एकाएक इतनी बड़ी भीड़ देखकर लोग अचंभित रह गए।

*राणा वाराह दहिया ने जालोर पर किया था 520 साल तक शासक*

दहियावटी के महान शासक व जालोर रियासत पर राणा वाराह दहिया व उन्ही के वंशजों ने करीब 520 साल तक शासक किया था, शासन की वजह से जालोर जिले का 64 गावों का क्षेत्र आज भी दहियावटी क्षेत्र कहलाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version