Home latest जाम से निजात दिलाने के लिए डामरीकरण की मांग, क्षेत्रवासियों ने उठाई...

जाम से निजात दिलाने के लिए डामरीकरण की मांग, क्षेत्रवासियों ने उठाई आवाज

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक): दूनी नगरपालिका क्षेत्र में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और जाम की समस्या से परेशान क्षेत्रवासियों ने दूनी नहर से नेशनल हाईवे 52 (पुराना टोडा मार्ग) तक ग्रेवल सड़क के डामरीकरण की मांग उठाई है।

क्षेत्रवासियों ने इस संबंध में भजनलाल शर्मा, जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर तथा देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर से हस्तक्षेप करने की अपील की है।


कई गांवों का प्रमुख संपर्क मार्ग

ग्रामीणों ने बताया कि दूनी नगरपालिका मुख्यालय से लगभग 12 ग्राम पंचायतें और सैकड़ों गांव जुड़े हुए हैं। इसके अलावा यह मार्ग नगरफोर्ट, नैनवां, हिण्डोली तथा सवाई माधोपुर और बूंदी जिलों से जुड़ा हुआ है।

यातायात का अत्यधिक दबाव होने के कारण दूनी-सरोली रोड पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।


दुर्घटनाओं का भी बढ़ा खतरा

सरोली मोड़ चौराहा और दूनी-सरोली मार्ग पर भारी यातायात के चलते दुर्घटनाएं भी लगातार हो रही हैं, जिससे आमजन और राहगीर परेशान हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि दूनी नहर से नेशनल हाईवे 52 तक पुराने टोडा मार्ग का डामरीकरण कर दिया जाए, तो जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।


जल्द कार्रवाई की मांग

क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस मार्ग का डामरीकरण नहीं कराया गया, तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना और जनहानि की आशंका बनी रहेगी।

उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान कराने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version