Home latest इटामडा में कवि सम्मेलन ने श्रोताओं का मन मोहा

इटामडा में कवि सम्मेलन ने श्रोताओं का मन मोहा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भरतपुर । भुसावर क्षेत्र के गांव इटामडा में एक निजी विद्यालय परिवार की ओर से कवि सम्मेलन व मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें कवि-कवित्रियों ने हास्य,ओजस्वी
,वीर एव करुणा रस में देशभक्ति, सामाजिक,परिवारिक आदि पर कविताएं, चुटकुला और गीत की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का मन मोह लिया।सम्मेलन की शुरुआत भरतपुर के अशोक धाकरे ने मां शारदा की पूजा अर्चना, वंदना से की। टुंडला के कवि सुबोध सुलभ, खानुआ( रूपबास) के ललतेश कुशवाहा पत्रकार ,मथुरा की कवियत्री पूजा शर्मा, भरतपुर के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी कवि अशोक धाकरे व कवि श्याम सिंह जघीना आदि ने काव्य पाठ किया। सम्मेलन के अवसर पर पंचायत समिति सदस्य गोपाल कृष्ण शर्मा, नरेश जाटव, स्वदेश अग्निहोत्री, अर्जुन सिंह, मुकेश कुमार, विष्णु मित्तल आदि भी मौजूद रहे। संचालन और आभार प्रकट कमल चंद शर्मा एव यगेश शर्मा ने किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version