Home latest इस्कॉन की ओर से जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई

इस्कॉन की ओर से जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

-हरे राम हरे कृष्ण भजनों के साथ झूमते नाचते गाते  निकले श्रृद्वालु……..
भरतपुर।
अन्तरर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ इस्कॉन की ओर श्री जगन्नाथ रथयात्रा कुम्हेरगेट होटल सैन्ट्रल गार्डन से शुरू होकर कुम्हेर गेट, लक्ष्मण मन्दिर, जामा मस्जिदा गंगा मन्दिर, मथुरा गेट, मुख्य बाजार होते हुए  बिजली घर चौराहे होते हुए  चन्दन मैरीज गार्डन पर रथ यात्रा का समापन हुआ।

भगवान जगन्नाथ बलदेव सुभद्रा सुदर्शन फूलो से सजे 32 फूट ऊंचे रथ पर विराजमान होकर  श्रृद्वालुओं की ओर से रथ को खीचते हुए श्रृद्वालु चल रहे थे। इससे पहले पुजा अर्चना के बाद भव्य नृत्य एवं किर्तन के साथ श्री जगन्नाथ रथ यात्रा प्रारम्भ हुई।     

सबुह 10 बजे से होटल सैन्ट्रल गार्डन कुम्हेर गेट में भव्य कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें  वृन्दावन धाम से आयेे श्री राधा श्यामानन्द महाराज भगवान जगन्नाथ के विषय में प्रवचनों का आयोजन किया गया।इस दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा, सुदर्शन जी पर फूल बंगला झांकि सजाई गई। जिसमें  भगवान जगन्नाथ से सम्बन्धित नृत्य, नाट्यकी प्रस्तुति दे गई । इस दौरान श्रृद्वालुओं ने हरे राम हरे कृष्ण के साथ कीर्तन किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version