Home crime शराब पार्टी के दौरान झगड़ा, साथी ने की युवक की हत्या

शराब पार्टी के दौरान झगड़ा, साथी ने की युवक की हत्या

0

लोक टुडे न्यूज़  नेटवर्क

अरुण शर्मा- भिवाड़ी -जिला खैरथल तिजारा
24 घंटे में सुलझा भिवाड़ी का हत्याकांड : किराएदार की हत्या में शराब पीने के साथी ने कबूला जुर्म, बस स्टैंड से पकड़ा

भिवाड़ी की यूआईटी थाना पुलिस ने हरचंदपुर में हुई एक हत्या का मामला 24 घंटे में सुलझा लियाओ है। मुख्य आरोपी कल्लू उर्फ मामा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देश पर थानाधिकारी सत्यनारायण के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

यूआईटी थानाधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि # गोविंद सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी में किराएदार धीरेंद्र के कमरे से दुर्गंध आ रही थी। जांच में धीरेंद्र का शव मिला।उसके सिर पर गहरी चोट थी और खून बह रहा था। गोविंद सिंह ने बताया कि धीरेंद्र 24 जून की रात एक व्यक्ति के साथ शराब पी रहा था। वह व्यक्ति खुद को धीरेंद्र का मामा बताता था।

पुलिस ने तुरंत ही घटनास्थल को सील कर एमओबी और एफएसएल टीमों से साक्ष्य जुटवाए।हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की।इससे आरोपी की पहचान हुई।संदिग्ध कल्लू उर्फ मामा को भिवाड़ी बस स्टैंड से पकड़ा गया।

पूछताछ में कल्लू ने जुर्म कबूल कर लिया। वह कानपुर देहात के अकारू का रहने वाला है और फिलहाल भिवाड़ी की हाजी कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों की 3 साल पहले फूलबाग चौक पर हुई थी मुलाकात, उसके बाद से ही मिलने लगे

मृतक धीरेंद्र सिंह और कल्लू उर्फ मामा की मुलाकात 3 साल पहले फूल बाग चौक पर हुई थी। दोनों ही मजदूरी का काम करते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात हुई और उसके बाद फिर मिलने लगे। वारदात के दिन कल्लू उर्फ मामा धीरेंद्र के कमरे पर आया था और दोनों ने वहां पर शराब पार्टी की। जब कल्लू उर्फ मामा पार्टी करते-करते लेट हो गया तो उसने धीरेंद्र से कहा कि मेरी कॉलोनी में 10:00 बजे के बाद अब मुझे अंदर नहीं जाने देंगे और रास्ते में अगर पुलिस ने कहीं देख लिया तो पुलिस पकड़ ले जाएगी। इसलिए मैं आज तुम्हारे कमरे में सोऊंगा, इस बात को लेकर मृतक धीरेंद्र ने उसे मना कर दिया और इसी दौरान दोनों की कहा सुनी हो गई।

शराब पार्टी के दौरान कहा- सुनी मैं मारपीट से हुई मौत

कहासुनी इतनी बढ़ गई की कल्लू उर्फ मामा ने धीरेंद्र का सिर पकड़ कर फर्श में दे मारा गंभीर चोट लगने से धीरेंद्र वहीं पर गिर पड़ा और उसका सिर फूट गया। उसके सर से खून बहने लगा। इसी दौरान घबराकर कल्लू उर्फ मामा उसको छोड़कर वहां से फरार हो गया।

पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है ताकि हत्या के पीछे के कारणों और अन्य संभावित संलिप्तता का पता लगाया जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version