Home latest अंबेडकर सर्किल हिंडौन में वैर विधायक कोली का फूंका पुतला, राज्यपाल के...

अंबेडकर सर्किल हिंडौन में वैर विधायक कोली का फूंका पुतला, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

करौली, हिन्डौन सिटी (नवीन शर्मा) बयाना रोड स्थित अंबेडकर सर्किल हिन्डौन में आज वैर विधायक बहादुर सिंह कोली का पुतला फूंक, उपखंड अधिकारी हिन्डौन सिटी हेमराज गुर्जर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
सामाजिक कार्यकर्ता रिंकू खेड़ी हैवत ने बताया कि वैर विधानसभा विधायक बहादुर सिंह कोली द्वारा 10 अक्टूबर 2024 को खेड़ली मोड़ पर पुलिस चौकी जो कि थाने में क्रमोन्नत हुई है के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम का अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोग पैसे ऐंठने के लिए लोगों पर गलत तरीके से उपयोग करते हैं, इसका एससी/एसटी के लोगो में काफी रोष है।

इस मामले को लेकर चुंगी स्थित अंबेडकर सर्किल पर बहादुर सिंह कोली का पुतला फूंका और पुतला फूंक कर रोष जताते हुए विधायक के खिलाफ नारेबाजी की और उपखंड अधिकारी हिन्डौन सिटी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर वैर विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग की। इस मौके पर भरतसिंह बाबा, रिंकू खेड़ी हैवत, मनीष जाटव, सतीश बनकी, संतोष रेवई, अजीत नागावत, राहुल नोनिया, विशाल मधुकर, रामोतार, गौरव, बबलू आदि लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version