Home latest मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व राज्यसभा सांसद ज्ञानप्रकाश पिलानिया के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व राज्यसभा सांसद ज्ञानप्रकाश पिलानिया के निधन पर शोक जताया

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। – । मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व राज्यसभा सांसद  ज्ञानप्रकाश पिलानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्यसभा सांसद रहते हुए  पिलानिया ने लोकतांत्रिक मूल्यों को समृद्ध बनाते हुए श्रेष्ठ संसदीय परंपराएं स्थापित कीं। पूर्व पुलिस महानिदेशक के रूप में उनकी सेवा भी पुलिस कार्मिकों के लिए प्रेरणास्रोत रही है।

मुख्यमंत्री  शर्मा ने दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान देने व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version