Home crime हवाला के 16 लाख 57 हजार रुपये और 5 लाख रुपये के...

हवाला के 16 लाख 57 हजार रुपये और 5 लाख रुपये के सोना सहित युवक को किया गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क  

लोसल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ओम प्रकाश सैनी

सीकर, लोसल l लोसल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हवाला के 16 लाख 57 हजार 600 रुपये और करीबन 5 लाख रुपये का सोना सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है l धोद सीओ सुरेश शर्मा के सुपरविजन व लोसल थाना अधिकारी सरदार मल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई की गई l पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के जाना, मंगरासी, कुचामन बायपास की तरफ पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई, इस दौरान संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर जा रहा था l

जिसको रुकवा कर तलाशी ली गई उसके पास से 16 लाख 57 हजार रुपये तथा करीबन 5 लाख रुपए का 47 ग्राम 100 मिलीग्राम सोना मिला जिसे जप्त कर जयदीप मराठा पुलिस थाना वीटा जिला सांगली महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया l आरोपी युवक के पास उपयोग में ली जा रही मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है l आरोपी से पूछताछ करने पर कोई वैद्य दस्तावेज नहीं मिले, पुलिस ने इस संबंध में आयकर विभाग को भी कार्रवाई के लिए अवगत करवा दिया गया है l लोसल थाना पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है l

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version