Home latest भरतपुर रेन्ज के पुलिस महानिरीक्षक कैलाश विश्नोई ने किया पदभार ग्रहण

भरतपुर रेन्ज के पुलिस महानिरीक्षक कैलाश विश्नोई ने किया पदभार ग्रहण

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

भरतपुर। राजस्थान सरकार द्धारा किये गये आईपीएस के तबादलों के बाद भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर लगाये गये आईपीएस कैलाश विश्नोई आज भरतपुर पहुंचे। पुलिस महानिरीक्षक कैलाश विश्नोई ने आईजी कार्यालय पहुँच कर कार्यभार ग्रहण किया पदभार ग्रहण करने के बाद प्रेस से वार्ता करते हुये आईजी कैलाश विश्नोई ने कहा कि जल्दी ही रेन्ज के अधिकारीयों के साथ मुलाक़ात की जायेगी और रेन्ज में सभी अधिकारीयों के साथ मिलकर अपराध पर अंकुश लगाने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आज भरतपुर रेन्ज आईजी का पदभार संभाला है और जल्दी ही क्षेत्र की स्थति के बारे में जानकारी जुटाकर और समझकर आगे और बेहतर करने के प्रयास किये जायेंगे | पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय की तर्ज पर काम मिया जायेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version