Home crime हनुमान मंदिर में चोरी: आभूषण और नगदी ले गए चोर

हनुमान मंदिर में चोरी: आभूषण और नगदी ले गए चोर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क  

राजसमंद, कुंवारिया।
राजसमंद जिले के कुंवारिया कस्बे स्थित अति प्राचीन छापर वाले हनुमान मंदिर में बीती रात चोर गिरोह ने धावा बोला। चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर प्रतिमाओं के चांदी के आभूषण और दानपात्र में रखी नगदी चोरी कर ली। इस वारदात से करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

कैसे हुई घटना?

जानकारी के अनुसार, मंदिर के पुजारी संत प्रभुदास महाराज शुक्रवार रात पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के दरवाजों पर ताले लगाकर पास ही बने कमरों में सोने चले गए।
शनिवार सुबह मंगला आरती के समय जब पुजारी उठे तो उन्होंने देखा कि उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खोला गया। मंदिर परिसर में पहुंचने पर सामने आया कि मंदिर के ताले टूटे हुए थे और प्रतिमाओं से आभूषण गायब थे।

क्या-क्या चुराया गया?

पुजारी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, चोरों ने चोरी की घटना में –

  • हनुमानजी की प्रतिमा से चांदी का गदा, मुकुट, दो बड़ी मालाएं, कड़े

  • रामजी व हनुमानजी मंदिर के बाहर लगे दानपात्र को तोड़कर उसमें से नगदी
    चुरा लिया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही डीवाईएसपी विवेक सिंह, थाना प्रभारी उदयलाल बरगट, तथा चौकी इंचार्ज कमलेंद्र सिंह झाला सहित पुलिस दल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम व साइबर सेल की मदद ली है।
मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं, जिनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version