लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
लायंस क्लब भीलवाड़ा सिटी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित, 106 जनें हुए लाभान्वित
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) लायंस क्लब भीलवाड़ा सिटी के तत्वावधान में शनिवार को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन ट्रांसपोर्ट नगर में किया गया।
शिविर का उद्देश्य
क्लब अध्यक्ष लॉयन अतुल राठी ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ट्रक ड्राइवरों, सहायकों और संबंधित समुदायों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था, क्योंकि वे अपने व्यस्त यात्रा कार्यक्रम के कारण अक्सर चिकित्सा सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं।
उन्होंने कहा:
“सही से जीवन जीने के लिए स्वस्थ शरीर का होना अत्यंत आवश्यक है। सेवा ही लायंस क्लब का धर्म है, और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है।”
शिविर में हुई जांच
क्लब सचिव लॉयन दिनेश सोनी ने बताया कि शिविर में कुल 106 जनों की विभिन्न जांचें की गईं, जिनमें शामिल थीं:
-
शुगर, बीपी, विडाल, मलेरिया, आंखों की जांच
इस अवसर पर नेत्रधाम डॉ. गुप्ता, राठी हॉस्पिटल और सुरेश बिड़ला हिन्दुस्तान टायर का विशेष सहयोग रहा।
विशेष उपस्थितियां
शिविर में सुरेश बिड़ला, नंदू दरक, कमल मोदी, गजानंद बजाज, विजय सिसोदिया, भानु जैन, निर्मल गोखरू, शिव जागेटिया, दिलीप बाहेती सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
ट्रांसपोर्ट नगर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव राजेश चेचाणी, तथा अजय लोहिया, जगदीशचंद्र, श्याम नोलखा, केदार नुवाल व अन्य व्यापारियों ने शिविर का अवलोकन कर लायंस क्लब भीलवाड़ा सिटी के कार्यों की सराहना की।
