हमें परेशानी से बचने के लिए एक दूसरे की तुलना करना बंद कर देना चाहिए: संत अर्जुनराम

0
171
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

विवेकानंद शाखा की भारत विकास भवन पर हुई विचार गोष्ठी संपन्न, गोष्ठी में परिषद की ओर से संतों का किया स्वागत अभिनंदन

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा की विचार गोष्ठी शास्त्री नगर स्थित भारत विकास भवन पर आयोजित हुई। शाखा के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल एवं सचिव केजी सोनी ने बताया गोष्ठी में रामस्नेही संप्रदाय के प्रखर विद्वान संत अर्जुन राम ने कहा कि भारत में जीवन जीने के सैकड़ो विकल्प है। ऐसी महान संस्कृति के हम संवाहक है। हम सनातन के हीरो एवं सभी महापुरुष हमारे आदर्श हैं। हमें अभाव एवं औरो के प्रभाव से परेशान नहीं होना चाहिए। हमें परेशानी से बचने के लिए एक दूसरे की तुलना करना बंद कर देना चाहिए। हमें बालकों को अच्छे संस्कार देना चाहिए समय-समय पर गलती करने पर समझाना चाहिए।

बालक किसी भी हालत में मर्यादा को ना उलांगे उसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। सम्यक आकार से ही हम संस्कार दे सकते हैं। भारत विकास परिषद संस्कार का केंद्र है। संस्कार के क्षेत्र में परिषद का कार्य अच्छा है। सीमित संसाधनों में भी हम सुखी रह सकते हैं। हमारा व्यवहार अच्छा होना चाहिए। राम की मर्यादा एवंराष्ट्र की भावनाओं को हमें ख्याल रखना चाहिए। गोष्ठी के प्रारंभ में परिषद की ओर से संतों का स्वागत अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। गोष्ठी में परिषद के पारस मल बोहरा, शान्तिलाल पानगडिया, विनती तापड़िया, सुचिता झंवर, रजनीकांत आचर्य, कैलाश अजमेरा, शिव इनाणी आदि सदस्यों सहित मातृशक्ति मौजूद रही। संचालन केजी सोनी ने किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here