Home latest हाई लेवल पुलिया से छलांग लगाने वाली युवती का शव 48 घंटे...

हाई लेवल पुलिया से छलांग लगाने वाली युवती का शव 48 घंटे बाद मिला

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

झालावाड़ (गंगधार) – जिले के गंगधार कस्बे में मंगलवार सुबह छोटी काली सिंध नदी की हाई लेवल पुलिया से छलांग लगाने वाली विवाहिता धर्म कुंवर का शव गुरुवार को 48 घंटे बाद मिला।

SDRF टीम के दो दिन के प्रयासों के बाद मिली सफलता

एस.डी.आर.एफ. टीम ने लगातार दो दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया और आखिरकार रेलवे ब्रिज के पास नदी में शव बरामद किया।
शव को मौके पर मौजूद तहसीलदार गणेश लाल खंगार, सीआई रामेश्वर प्रसाद, कानूनगो और पटवारी की उपस्थिति में सीएचसी चौमहला मोर्चरी पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज

युवती के पिता की ओर से दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुसाइड नोट में लिखा दर्द

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में धर्म कुंवर ने लिखा –

“मैं ससुराल नहीं जाना चाहती। ससुराल में अपने पापा की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सकती।
मेरे प्यारे पापा, आप दुनिया के बेस्ट पापा हैं।”

जांच जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version