लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
माघ पूर्णिमा पर धार्मिक आयोजनों से बना भक्तिमय माहौल
पादूकलां। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदासजी महाराज की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रमों की शुरुआत अमृतवाणी गुरु रविदास जी के पाठ से की गई। इसके पश्चात गुरु रविदास जी के चित्र एवं प्रतिमा के समक्ष भजन-कीर्तन आयोजित हुए। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और संत रविदास जी के समता, सेवा और मानवता के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर समाजजनों ने परिवार, क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। सभी ने गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मंदिर पुजारी महेंद्रकुमार सारस्वत, खेमचंद, भंवरूराम, दुर्गाराम, बाबूलाल, अर्जुनराम, पुराराम, रमजीराम, मोहनराम, धर्माराम, जगदीश, खेमचंद, प्रेमचंद, चंपालाल, ताराचंद, महेंद्र, पामाराम सहित रविदास समाज के युवा और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संत रविदास जी की महिमा का गुणगान किया।
आयोजन शांतिपूर्ण एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।













































