Home latest गुराड़िया झाला में नलों से आ रहा गंदा पानी, ग्रामीणों में बीमारी...

गुराड़िया झाला में नलों से आ रहा गंदा पानी, ग्रामीणों में बीमारी फैलने का डर

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


गंगधार क्षेत्र में गागरिन परियोजना पर लापरवाही के आरोप

गंगधार, झालावाड़। झालावाड़ जिला के गंगधार क्षेत्र के गुराड़िया झाला गांव में पेयजल आपूर्ति को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गागरिन परियोजना के तहत सप्लाई हो रहे नलों में पिछले 6 से 7 दिनों से गंदा और दूषित पानी आ रहा है, जिससे गांव में बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है।

ग्रामीणों के अनुसार कई घरों में तो महीनों तक नल नहीं चलते, और जब पानी आता भी है तो उसमें नालियों का गंदा पानी मिला होता है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में इंदौर में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत का मामला सामने आया था, इसके बावजूद विभाग इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है।

गांववासियों का कहना है कि इस संबंध में डग विधायक, सरपंच और संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पेयजल लाइन की जांच कर जल्द से जल्द शुद्ध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि संभावित बीमारियों से बचाव हो सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version