Home latest भोमिया की ढाणी में महिलाओं ने डीजे की धुन पर खेली रंगों...

भोमिया की ढाणी में महिलाओं ने डीजे की धुन पर खेली रंगों की होली 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सिकंदरा (दौसा)। दौसा जिला के सिकंदरा क्षेत्र स्थित भोमिया की ढाणी में इस वर्ष होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। रंग-गुलाल और संगीत के बीच पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

महिलाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने लोकगीतों और फिल्मी गीतों पर ठुमके लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र रंगमय हो उठा।

कार्यक्रम में गांव के अनेक लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बनवारी शर्मा, मेरा शर्मा, मनीष शर्मा सहित मीरा, मनीषा, खुशी, अंकित, लकी, कमलेश, संजय, पुष्पा, ममता, कानू, मोहित, परी और गुंजन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी रंगों के साथ मस्ती करते हुए अपनी मासूम मुस्कान से सभी का दिल जीत लिया। बच्चों की खिलखिलाहट और महिलाओं के उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे सामूहिक आयोजनों से आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना मजबूत होती है। भोमिया की ढाणी की यह रंगारंग होली पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version