- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
धौलपुर/सरमथुरा: सरमथुरा उपखंड की रहरई एवं पिपरेट ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएँ दर्ज कराईं।
शिविर के दौरान प्राप्त अतिक्रमण से जुड़े कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उपखंड अधिकारी अमन चौधरी ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त सभी प्रकरणों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
एसडीएम ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी और लोगों को योजनाओं का अधिक से अधिक फायदा उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
- Advertisement -















































