Home latest ग्राम लाई में अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाया, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

ग्राम लाई में अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाया, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) मेड़ता उपखंड के ग्राम लाई में खसरा संख्या 713/995 पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने कार्रवाई कर हटवा दिया।

तहसीलदार मेड़ता रामसिंह ने बताया कि इस प्रकरण में राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 की धारा 91 के तहत तहसीलदार न्यायालय में सुनवाई के बाद अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए गए थे।

इन आदेशों की पालना में शुक्रवार को राजस्व टीम पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाया गया।

पूरी कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही और कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version