Home latest नैनवा में बजरंग दल का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

नैनवा में बजरंग दल का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नैनवा (बूंदी)। शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड नैनवा के तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

कार्यकर्ता सुबह पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर एवं पुलिस थाने के सामने एकत्र हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय की ओर रैली के रूप में रवाना हुए।

प्रदर्शन के दौरान लव जिहाद पर रोक, अवैध कब्जों को हटाने, कथित जिहादी गतिविधियों पर कार्रवाई, तथा अन्य सामाजिक एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

बजरंग दल कोटा विभाग सह संयोजक लक्की चोपड़ा ने कहा कि समाज विरोधी गतिविधियों पर सख्त कानून की आवश्यकता है, जबकि जिला मंत्री संजय नागर ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगें रखीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version