Home latest जोधपुर रेंज स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता में सिरोही की सुमन कंवर अव्वल

जोधपुर रेंज स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता में सिरोही की सुमन कंवर अव्वल

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सिरोही। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित जोधपुर रेंज स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता में सिरोही की छात्रा सुमन कंवर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह प्रतियोगिता कुल 32 प्रतिभागियों के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें सुमन कंवर ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

सुमन कंवर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिरोही की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस आयुक्त जोधपुर शरत कविराज ने उन्हें ₹5000 नगद पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस सफलता से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है और शिक्षकों एवं परिजनों ने उन्हें बधाइयाँ दी हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version