गोल्ड ग्रुप ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, यशोदा टाक बनीं मिसेज तीज

0
57
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजेताओं को किया गया सम्मानित, प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाया उत्साह

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)

गोल्ड ग्रुप की ओर से शहर की एक निजी वाटिका में धूमधाम से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप की अध्यक्ष अर्चना सोनी ने की। शुरुआत में ज्योति सोनी और शीतल सोनी ने सभी महिलाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया।

मिसेज तीज प्रतियोगिता

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण “मिसेज तीज” प्रतियोगिता रही। निर्णायक मंडल में यशोदा सोनी और सरोज सोनी शामिल थीं। प्रतियोगिता में यशोदा टाक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और “मिसेज तीज” का ताज अपने नाम किया, जबकि रजनी सोनी द्वितीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

विविध प्रतियोगिताएं और सहभागिता

महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक व पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें उपस्थित महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने गीत-संगीत, नृत्य और खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और तीज पर्व की परंपरा को जीवंत किया।

कार्यक्रम में शामिल महिलाएं

इस मौके पर मंजू सोनी, कविता सोनी, पद्मा सोनी, विद्या सोनी, अंकिता सोनी, इंदु सोनी, विनिता सोनी, हीरा सोनी, चन्दा सोनी, शीतल सोनी, ज्योति सोनी, यशोदा सोनी और सरोज सोनी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

आयोजन का उद्देश्य

गोल्ड ग्रुप की अध्यक्ष अर्चना सोनी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ लाकर तीज जैसे पारंपरिक त्योहार को मनाना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here