- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गंगधार, झालावाड़। झालावाड़ जिले के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगधार में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रधानाचार्य लाल चंद सोनी ने कहा कि नेहरू जी बच्चों को देश की सबसे बड़ी शक्ति मानते थे।
कार्यक्रम में व्याख्याता जयपाल सिंह, हिना खान, रामेश्वर गुर्जर, पूजा देवी, प्रकाश चंद्र मेघवाल, हरिशंकर बैरवा, हर्षन्ना श्रीवास्तव, वर्षा वर्मा, कपिल, राहुल, मुकेशी मीणा और अर्चना दिया ने अपने विचार साझा किए।
बाल दिवस पर विद्यालय में बाल मेला आयोजित हुआ, जिसमें छात्राओं ने स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा दिखाई और उत्साहपूर्वक भाग लिया।
- Advertisement -













































