Home latest एसीबी की बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के XEN अविनाश सोनी गिरफ्तार 

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के XEN अविनाश सोनी गिरफ्तार 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर – रीको एरिया में स्थित अधीक्षण अभियंता टी एंड सी रा.रा.. वि. प्र.निगम भरतपुर कार्यालय पर भरतपुर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग XEN को ₹30000 की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। परिवादी से XEN ने बिल पास करने के एवज में रिश्वत राशि मांगी गई थी.. एसीबी टीम ने सत्यापन कर कार्यवाही को अंजाम दिया।

भरतपुर एसीबी एडिशनल एसपी अमित सिंह चौधरी ने बताया कि परिवादी ने हेल्पलाइन के जरिए जयपुर मुख्यालय संपर्क किया उसके भरतपुर एसीबी टीम से संपर्क कर शिकायत दी कि विद्युत विभाग के XEN द्वारा उनकी फर्म के द्वारा जो कार्य किए गए है उसका बिल पास करने के एवज में 15 हजार रुपए रिश्वत राशि की मांग की गई थी।जिसका सत्यापन किया गया और इसी दौरान उन्होंने कुल खर्चा 36 हजार रुपए बताया इसके बाद 30 हजार रुपए लेने पर यह सहमत हुए।

इसके बाद भरतपुर एसीबी टीम ने रीको कार्यालय पर मंगलार शाम को XEN अविनीश सोनी को 30 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, एसीबी द्वारा कार्यवाही जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version