एसपी अमित बुडानिया ने अपराधों पर अंकुश लगाने के दिए निर्देश

0
177
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

शादी में डीजे बजाने पर काजी निकाह नहीं कराएंगे

डग , झालावाड़- सुनील निगम ब्यूरोचीफ

पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने किया भवानीमंडी थाने का निरीक्षण
कई मुद्दों पर की चर्चा, सीएलजी सदस्य,भामाशाह और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

डग झालावाड़-  जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुड़ानीया ने पहली बार भवानीमंडी थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया गया।

एसपी  अमित बुडानियां ने की सीएलजी और पुलिस अधिकारियों से चर्चा
पुलिस अधीक्षक ने बारीकी से थाने की जानकारी ली व स्थानीय सीएलजी सदस्यों व पुलिस मित्र,ग्राम रक्षक,सुरक्षा सखी सदस्यों की बैठक ली। इस दोरान सभी लोगो ने नवागत पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया।
बैठक में कई विषय व मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दोरान सदस्यों ने शहर में बढ़ रहे नशे के गोरखधंधे पर लगाम े लगाने की बात कही।

एसपी ने नशे , अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए

जिसपर एसपी ने शहर में नशा बेचने व नशा करने व नशे के व्यापार करने वालो पर कार्रवाई की बात कही।शहर में बाईक चोरी होने के चलते सभी व्यापारियों व प्रॉपर्टी आफिस के सामने सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाएं जाए ताकि चोरों पर निगरानी की जा सके। वही रात्रि के समय गस्त बढ़ाने की भी एसपी से मांग की गई ।जिसपर कहा गया है कि थाने में फिलहाल पर्याप्त जाप्ता नही है।

लोगों ने दिए सुझाव
फिलहाल सीपीओ व पुलिस के जवान गस्त लगा रहे है। वही शहर में बिगड़ते ट्राफिक हालात पर प्रदीप जैन ने ट्राफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की।ओम चतुर्वेदी व्यापारिक क्षेत्र मे पुलिस का सहयोग की मांग की।कमल सुरेखा ने साईबर क्राइम विशेषज्ञ की मांग की।दुर्गा पारेता ने शहर के कबाड़ीयो पर चोरी का माल खरीदने पर अंकुश लगाने की मांग की। चेतराज गहलोत ट्रक से डीजल चोरी का मुद्दा उठाया। राजेश नाहर द्वारा शहर में सीसीटीवी कैमरे का मुद्दा उठाया। रखरखाव नही होने पर सभी कैमरे खराब होने की बात कही।शहर में आवारा घूम रही गायो के कारण आवागमन व एक्सीडेंट के मामले बढ़ रहे है।

त्यौंहारों पर जुलूस निकालने के लिए अनुमति जरुरी
पुलिस अधीक्षक ने आगामी तीज त्योहारों पर जुलूस निकाले जाने को लेकर थाने से परमिशन लेने कों कहा गया। प्रीतपाल सिंह ने मुक्तिधाम रोड पर सब्जीमंडी लगी होने से वह रास्ता पूरा जाम रहता है जिससे शवयात्रा को ले जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।मोनू प्रजापति ने शहर में 8 बजे बाद भी शराब बिक्री की जानकारी दी। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।

जिस शादी में डीजे बजेगा काजी निकाह नहीं कराएगा
मुस्लिम समाज ने डीजे का विरोध करने को कहा। जिस शादी में डीजे का प्रयोग किया जाएगा उसमे काजी निकाह नही करेंगे। जिला पुलिस अधीक्षक ने सभी के प्रस्तावों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here