लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्टर – संजीव बंसल
कठूमर, अलवर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश सह-प्रभारी संजना जाटव का बुधवार को कठूमर विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठनों ने भव्य स्वागत किया।
संजना जाटव सुबह 7:30 बजे दिल्ली से रवाना हुईं और शीतल कट, बड़ौदा मेंव सहित कई स्थानों पर उनका गर्मजोशी से सत्कार किया गया। दोपहर करीब 3:30 बजे कठूमर पहुंचने पर लक्ष्मणगढ़ बस स्टैंड पर उनका विशाल स्वागत समारोह आयोजित हुआ।
इसके बाद वे पैदल कस्बे के मुख्य बाजार से गुजरीं, जहां जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं व आमजन ने उनका अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित—
पीसीसी सदस्य जयप्रकाश दीक्षित, कांग्रेसी नेता प्रकाश चौधरी कांकरोली, भूपेंद्र गुर्जर मैथना, यूथ शहर अध्यक्ष नीरज सोनी खेड़ली, हरिकिशन मैनेजर, राजवीर चौधरी, सोमेश्वर चौधरी, कैलाश पाराशर, उम्मेदी लाल मीणा, शिब्बो राम गुर्जर, योगेश मीणा भनोकर, संजय अवस्थी, भगवान सहाय मीणा, भरतसिंह गुर्जर, विष्णु यादव, धर्मपाल यादव, संतोष ठेकेदार सहित कई गणमान्य लोग व ग्रामीण मौजूद रहे।
