लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उनियारा में पिछले कई वर्षों से सेवाएं दे रहे ट्रैफिक इंचार्ज रामूलाल मीणा का बुधवार को उपचार के दौरान असामयिक निधन हो गया। वे लगभग तीन–चार वर्षों से उनियारा उपखंड मुख्यालय पर तैनात थे। अपने कुशल कार्यशैली, मिलनसार स्वभाव, हँसमुख व्यक्तित्व और कर्तव्यनिष्ठा के कारण वे शहर के सभी वर्गों में खासे लोकप्रिय थे।
जानकारी के अनुसार दिवंगत मीणा मूलतः जिले के निवाई उपखंड के सेंदड़ा गांव के निवासी थे।
17 नवंबर को वे खनदेवत रोड पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर से उनियारा पुलिस वृत में शोक की लहर दौड़ गई। थाना प्रभारियों, पुलिसकर्मियों, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल और क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित आमजन ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
