द्वितिय रक्तदान शिविर मे 213 युनिट हुआ रक्त संग्रहित

0
185
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

महेश नवमी महोत्सव 2025 

रक्तदान महादान, हर व्यक्ति स्वयं भी रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए करें प्रेरित: नौलखा

श्री नगर माहेष्वरी सभा एंव नितिन स्पीनर्स के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय आर एल नोलखा की पुण्य स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर हुआ आयोजित

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्रीनगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में आयोजित महेश नवमी महोत्सव 2025 के तहत हमीरगढ स्थित नितिन स्पिनर्स लिमिटेड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अरिहन्त हॉस्पिटल के सहयोग से 213 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि शिविर का शुभारम्भ अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी, नितिन स्पिनर्स के चौयरमेन दिनेश नौलखा एवं नितिन नौलखा, जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती के आतिथ्य एवं संयोजक राधेश्याम सोमानी और सभाध्यक्ष केदार गगरानी, मंत्री संजय जागेटिया के नेतृत्व भगवान महेश की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर सुबह 09.15 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 5.00 बजे तक जारी रहा।

शिविर में स्टाफ सहित कर्मचारियो का उत्साह देखने लायक था। शिविर में 213 युनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान करने की भावना रखने वालों की पहले ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सभी जरूरी चिकित्सकीय जांच भी की गई। नितिन स्पीनर्स के एमडी दिनेश नौलखा ने कहा कि मनुष्य के जीवन में रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों को समय पर देना ही जीवन का सबसे बड़ा पुण्य का कार्य हैं। इसलिए हर मनुष्य को अपने जीवन में समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों को देना चाहिए। एमडी नितिन नौलखा ने कहा कि हर चीज का विकल्प है, लेकिन रक्त का कोई विकल्प नहीं है। एक व्यक्ति ही दूसरे व्यक्ति को रक्तदान करके उसका जीवन बचा सकता है। मानव जीवन में रक्तदान के महत्व के कारण ही इसे महादान कहा गया है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान जरूर करना चाहिए। स्वयं भी रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

- Advertisement -
Previous articleमॉडिफाई साइलेंसर पर चला रोलर
Next articleमहेश नवमी महोत्सव 2025
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here