डॉ पीके गुप्ता पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की नगदी के साथ पकड़े गए

0
519
- Advertisement -

 

आयकर विभाग ने दिया बड़ी कार्रवाई को अंजाम।

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

दयाल सिंह सांखला की रिपोर्ट

जोधपुर। जोधपुर आयकर विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 4 करोड़ रूपये की नगदी बरामद की है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार डॉक्टर पी के गुप्ता ने डॉक्टर चरण को रातानाडा क्षेत्र में स्थित अपनी बिल्डिंग को 7 करोड़ रपये में बेचा था,  उसमें रजिस्ट्री में बिल्डिंग का मूल्य बहुत कम बताया गया, जबकि लीगल ट्रांजैक्शन के अलावा काले धन का ट्रांजैक्शन किया गया जो 4 करोड़ रूपये था।   3 करोड़ रूपया रजिस्ट्री पर देना था ,जिस समय 4 करोड रुपए का भुगतान किया गया।  चार सूटकेस भर के रुपए ले गए की सूचना के आधार पर आयकर विभाग की टीम ने रात को डॉक्टर को 4 करोड रुपए नगद भुगतान करते समय ही पकड़ लिया अब डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है कि यह चार करोड रुपए कहां से आया डॉक्टर की खुद की लीगल कमाई इतनी हो नहीं सकती ऐसे में डॉक्टर ने किस तरह से पैसा कमाया और कितनी संपत्तियों और है इन सब की जांच अब आयकर विभाग करेगा। सूत्रों की माने तो करीब चार सूटकेस भर के नगदी मौके पर मिली है।

देर रात तक कार्रवाई जारी थी. आज आयकर विभाग की टीम इस पूरे मामले का खुलासा करेगी लेकिन डॉक्टर के चार करोड रुपए लगदी पकड़े जाने की चर्चा पूरे शहर में है और लोग कह रहे हैं कुबेर का खजाना पकड़ा गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here