लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उदयपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश की पूर्व अध्यक्ष डॉ، गिरिजा व्यास के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस भाजपा के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । गोविंद सिंह डोटासरा ने सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी ,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी , की ओर से पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी परिवार जनों को दंढ़ास बंधा पर हिम्मत दी ।
पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा कॉंग्रेस परिवार की और से पूर्व अध्यक्ष डॉ. व्यास को अंतिम विदाई दी।
घर में आरती करते समय कपड़ों में लगी थी आग
आपको बता दे की कुछ दिनों पूर्व घर में आरती करते समय उनके साड़ी के पल्लू में दीपक से आग लगने के कारण वे गंभीर रूप से झुलस गई थी । इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां लंबे समय तक इलाज चला लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन के बाद आज उन्हें अंतिम विदाई दी गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, स्थानीय लोग और भाजपा के नेता भी मौजूद है।
