डोडियाना में ग्रामीण सेवा शिविर में उमड़ी भीड़

0
37
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

 — सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

पादूकलां । समीपवर्ती ग्राम पंचायत डोडियाना में शनिवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सैकड़ों ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

शिविर में सरपंच रेखाराम माट, सहायक विकास अधिकारी नंदकिशोर टाक, नायब तहसीलदार रामचंद्र भंवरिया, कोऑपरेटिव सोसायटी अध्यक्ष गिरधारी सिंह राठौड़, उप सरपंच दामोदर प्रसाद पारीक, ग्राम विकास अधिकारी ईश्वरदत्त शर्मा, नोरतमल, आईए मुकेश चौधरी और डाटा एंट्री ऑपरेटर रिछपाल सारण सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने बताया कि सरकार का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस दौरान ग्रामीणों को आवासन योजना, पेंशन, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, किसान सम्मान निधि सहित कई योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही आवेदन भी करवाए गए।

उप सरपंच दामोदर प्रसाद पारीक ने बताया कि शिविर में नाम शुद्धिकरण, खाता विभाजन, नामांतरण, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, खाद्य सुरक्षा पत्र, निजी शौचालय और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के आवेदन प्राप्त हुए।

शिविर में हुआ व्यापक लाभ वितरण:

  • 3 पट्टे वितरित

  • आयुष्मान भारत योजना के 10 कार्ड जारी

  • गर्भवती महिलाओं की 5 स्वास्थ्य जांच

  • NCD के 285 केस दर्ज

  • वंदना योजना के 2 आवेदन स्वीकृत

  • 18 पशुधन बीमा कार्ड वितरित

  • 470 पशुओं का वैक्सीनेशन

शिविर में कनिष्ठ सहायक मंशीराम देवासी, भू-निरीक्षक ताराचंद, पटवारी राकेश डोबर, प्रधानाचार्य परसाराम लटियाला, चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपिका गहलोत, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अमित जोशी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन लटियाल, पशुधन निरीक्षक भारती चौधरी, सहायक वनपाल संतोष देवी, सामाजिक न्याय विभाग के कैलाश दान, महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर रीना देवासी, कनिष्ठ सहायक लक्ष्मी देवी और सुनीता दिपावत सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे शिविरों से आमजन को राहत मिलती है और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे घर-घर तक पहुंचता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here