- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बनी सिंह मीना
करौली। टोडाभीम के करीरी गांव में दो परिवारों के बीच में खूनी संघर्ष मैं विजय सिंह पुत्र मीठा सिंह की मृत्यु हो गई। एक गर्भवती महिला व युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । दोनों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है । मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी और हत्यारों की तलाश में जुटी है, फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति है। झगड़ा जमीनी विवाद के चलते हुआ है यह इनके दो परिवारों के बीच की पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
- Advertisement -

















































