लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
किशनगढ़, रेनवाल। प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता श्री गणेश जी महाराज का जन्मोत्सव कस्बे में मंगलवार से शुरू हो गया।
श्री गणेश सेवा समिति किशनगढ़, रेनवाल के तत्वावधान में गढ़ बाजार सब्जी मंडी के पास 26 और 27 अगस्त को दो दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है।
पहले दिन के कार्यक्रम (26 अगस्त)
-
सुबह 9:15 बजे गणपति सहस्त्रनामावली पाठ
-
दोपहर में सिंजारा पर्व पर गणेश जी के हाथों में मेहंदी रचाना
-
शाम 7:30 बजे से आकाश रास बिहारी एंड पार्टी (जयपुर) द्वारा मनमोहक झांकियां
-
स्थानीय एवं प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन संध्या
दूसरे दिन के कार्यक्रम (27 अगस्त)
-
सुबह 11:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुग्धाभिषेक
-
गणेश पूजा एवं भव्य श्रृंगार आरती
-
शाम 7:00 बजे छप्पन भोग की झांकी
-
रात्रि 8:30 बजे से विराट कवि सम्मेलन, जिसमें दीपक पारीक (भीलवाड़ा), पार्थ नवीन (प्रतापगढ़), डॉ. शुभम त्यागी (मेरठ), बाबू बंजारा (कोटा), कमल मनोहर, राजेश लोटपोट (निंबाहेड़ा) व स्थानीय कवि सोनू सैन हास्य-व्यंग्य से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।
आयोजन समिति के कैलाश जोगीदास और अभिषेक गोधा ने बताया कि इस बार गणेश चतुर्थी बुधवार को पड़ रही है, जिससे उत्सव का महत्व और बढ़ गया है।
















































