दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया सेवा दिवस, पानी की कुंडियों पर बनाई आकर्षक पेंटिंग

0
11
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

जोधपुर, बृजकिशोर पारीक। सामाजिक सरोकार और सेवा भावना को समर्पित एक अनूठे आयोजन के तहत दिव्यांग बच्चों के साथ सेवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में निशुल्क वितरित की जाने वाली पशु-पक्षियों के लिए पानी की कुंडियों पर बच्चों से चित्रकला एवं पेंटिंग करवाई गई, जिससे उन्हें रचनात्मक गतिविधियों के साथ सेवा का संदेश भी मिला।

कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी सीमा भंसाली एवं अखिल भारतीय सर्व धर्म राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा किरण क्रांति की अध्यक्ष डॉ. अनीता परिहार के सहयोग से स्पेशल चाइल्ड दीप काउंसलिंग सेंटर में किया गया। उल्लेखनीय है कि सीमा भंसाली पिछले पांच वर्षों से लगातार निशुल्क पानी की कुंडियों का वितरण कर पशु सेवा का कार्य कर रही हैं।

आयोजन के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक रंगों से कुंडियों को सजाया और चित्रकला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही उन्हें पशु-पक्षियों एवं गौवंश की सेवा के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों ने रंगों की पहचान, पेंटिंग तकनीकों और सामाजिक सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को भी सीखा।

इस अवसर पर डॉ. अनीता परिहार, किरण क्रांति चैप्टर जोधपुर की अध्यक्ष डॉ. चंद्रकला गोस्वामी, अभिलेश वडेरा, राजेंद्र सांखला सहित कई समाजसेवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के साथ मिलकर पेंटिंग गतिविधियों में भाग लिया और उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मकता और सेवा भावना का सुंदर समन्वय देखने को मिला। आयोजन के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने ऐसे कार्यक्रमों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताते हुए इसकी सराहना की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here