लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर। नगर निकाय चुनाव के दौरान लोकतंत्र के महापर्व में हर मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने की एक संवेदनशील तस्वीर सामने आई। भाजपा जिला महामंत्री गौरव जैन ने मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ एक बुजुर्ग मतदाता की मदद कर उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाया।
गौरव जैन ने बुजुर्ग मतदाता को गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उनकी इस पहल ने मतदान के अधिकार के साथ-साथ लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दिया।
गौरव जैन ने यह सुनिश्चित किया कि शारीरिक असमर्थता के कारण बुजुर्ग मतदाता मतदान से वंचित न रहें। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भी उनकी इस पहल की सराहना की।
लोकतंत्र में हर मत की अहमियत
इस घटना ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र में हर मत महत्वपूर्ण है और प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी है। शारीरिक असुविधा या असहाय स्थिति किसी नागरिक को उसके मताधिकार से वंचित नहीं कर सकती।
गौरव जैन की संवेदनशील पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे मतदान के दौरान सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना की मिसाल बताया।
















































